मंदसौर। नगर परिषद पिपलियामंडी मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन द्वारा सहयोग अभियान अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय भवन में नगर के आरआरआर केंद्र ( पुनरू उपयोग रीसायकल कम) में नागरिकों द्वारा दिए गए कपड़े स्वेटर जैकेट शॉल आदि जरूरतमंदों को दिए गए। उक्त अभियान अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रवीण सेन द्वारा आम जन से निवेदन करते हुए अपने पास रखे ऐसे कपड़े या सामान जो किसी के काम आ सके निकाय के आरआरआर केंद्र में जमा करने को कहा गया जिससे किसी गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके द्य परिषद के लगभग सभी कर्मचारियों द्वारा आरआरआर केंद्र में कुछ न कुछ ऐसी चीजें जो कड़कड़ाती ठंड में किसी के काम आ सके भेंट की गई द्य यह केंद्र रोजाना हर जरूरतमंदों के लिए खुला रहेगा। उक्त अभियान में सीएमओ के निवेदन उपरांत लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।