BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 6:12 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री कल 12 बजे जयपुर से जारी करेंगे पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना की एमओए, पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत 2933 करोड़ से निर्मित होगी शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जानकारी प्रदान की गई कि, 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जयपुर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना का एमओए जारी करेंगे। पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत मंदसौर जिले के लिए 2 हजार 933 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत  17 दिसंबर दोपहर 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जयपुर से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित किसान सम्मेलन में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का मल्हारगढ़ एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के लाभान्वित ग्राम पंचायत में भी किया जाएगा। योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 25 दिसंबर तक लाभान्वित गांव में कलश यात्रा, भजन संध्या, नुक्कड़ नाटक, निबंध प्रतियोगिता, खेलकूद गतिविधियां आदि का आयोजन होगा। इसके साथ ही शिवना नदी के घाट पर मां शिवना की आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिवना परिक्रमा का भी आयोजन होगा। योजना से लाभान्वित जितने भी ग्राम और ग्राम पंचायत है। उन ग्रामों में राम जल सेतु कलश यात्रा का आयोजन 25 दिसंबर तक किया जाएगा। 


शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना से मंदसौर जिले के 147 गांव लाभान्वित होंगे। जिसमें मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 32 गांव एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 115 गांव लाभारित होंगे। इससे 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। उक्त परियोजना को शिवाना बैराज से पानी मिलेगा। इसमें 2 लाख 28 हजार 250 मीटर की मुख्य पाइप लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे मंदसौर जिले के 79 हजार 982 हितग्राही को लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE