BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 7:03 pm
KHABAR : किसान नंदकिशोर धाकड़ ने किया कमाल, एक जिला एक उत्‍पाद के तहत धनिया प्रसंस्‍करण इकाई स्‍थापित कर खेती को बनाया उद्योग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम भोलियावास के किसान नंदकिशोर धाकड ने एक जिला एक उत्‍पाद के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उन्‍नयन योजना का लाभ लेकर धनिया की प्रसंस्‍करण ईकाई की स्‍थापना कर खेती को उद्योग बना दिया है। अब वे धनिया का प्रसंस्‍करण कर, पाउडर बनाकर उसकी पेकेजिंग व मार्केटिंग कर अधिक मुनाफा कमा रहे है। उन्‍होने खेती को उद्योग बना लिया है। नंदकिशोर की प्रसंस्‍करण ईकाई में 8 से 10 अन्‍य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है।

नीमच जिले के विकासखंड नीमच के ग्राम भोलियावास के किसान नंदकिशोर धाकड व्‍दारा 2.00 हैक्‍टेयर में धनिया की खेती की जा रही थी परन्‍तु केवल धनिया के उत्‍पादन से उतना मुनाफा नही होने से कृषक की रूची धनिये के प्रसंस्‍करण एवं निर्यात की ओर बढ़ने लगी । परन्‍तु उन्‍हें पूर्व में प्रसंस्‍करण एवं निर्यात के क्षैत्र में कोई अनुभव नही होने से उन्‍होने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उन्‍नयन योजना का लाभ लिया। कृषक नंदकिशोर धाकड़ ने एक जिला एक उत्‍पाद योजना अन्‍तर्गत धनिया प्रसंस्‍करण इकाई की स्‍थापना के लिए डीपीआर तैयार करवा कर पी.एम.एफ.एम.ई.योजना में ऑनलाईन आवेदन किया।

किसान नंदकिशोर धाकड को बैंक द्वारा 26 लाख का लोन वितरित किया गया, कृषक नंदकिशोर को प्रसंस्‍करण इकाई स्‍थापना हेतु 35 प्रतिशत तक ऋण अनुदान का लाभ 9 लाख रूपये अनुदान मिला। कृषक नंदकिशोर वर्तमान में अपनी धनिया प्रसंस्‍करण इकाई में धनिया से धनिया पाउडर, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग कर रहे हैं। नंदकिशोर द्वारा 2 माह में कुल 10 क्विंटल धनिया पाउडर का प्रसंस्‍करण किया है। कृषक द्वारा  80 से 90 रूपये प्रति किलो की दर से 80 हजार रूपये में 10 क्विंटल धनिया खरीदा और बीस रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रसंस्‍करण एवं पैकिंग पर 20 हजार रूपये खर्च हुए। प्रसंस्‍कृत उत्‍पाद को 140 से 150 प्रति किलो की दर से एक लाख 50 हजार रूपये में बेचा। इस प्रकार कृषक नंदकिशोर को 50 हजार रूपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्‍त हुआ है। कृषक नंदकिशोर द्वारा भविष्‍य में जिले में उत्‍पादित निर्यात योग्‍य किस्‍मों ए.सी.आर.2 एवं गुजरात-3 के प्रसंस्‍करण में रूची ली जा रही हैं, जिससे निर्यात की संभावनाएं बढ़ने से उसे होने वाला मुनाफा भी अधिक होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE