BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 7:06 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- स्‍व सहायता समूह से जुड़कर पंख अभियान की वालेंटियर बनी दीपीका, ब्‍यूटी पार्लर संचालित कर हुई आत्‍मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले से करीब 18 कि.मी.दूर नीमच विकाखण्‍ड के गांव भंवरासा में बाछड़ा समुदाय के परिवार भी निवास करते हैं। ग्राम में पहले स्‍वयं सहायता समूह नहीं थे। 2020 में सबसे पहले बाछड़ा समुदाय की महिलाओं को घर से बाहर निकालकर उनको समूह में संगठित किया गया। आज उसी का परिणाम है, कि ग्राम पंचायत भंवरासा में बाछड़ा समुदाय के 10 महिला समूह गठित हैं।

स्‍व सहायता समूह से जुड़कर वर्ष 2020 में दीपिका मालवीय ने अपना स्‍वयं का रोजगार प्रारंभ किया। जिससे प्रति‍दिन 500 रूपये की आय हो रही है। दीपिका मालवीय ग्राम भंवरासा में ब्‍यूटी पार्लर का संचालन करती है एवं समूह गठन का कर्य भी करती है। इससे उन्‍हे 16 हजार रूपये की आमदनी भी हुई। उसके परिवारजन भी इस कार्य में सहयोग करते है। कलेक्‍टर द्वारा चलाये जा रहे पंख अभियान की वालेंटियर का कार्य भी वह कर रही है। पंख अभियान के वालिंटियर के रूप में दीपीका अपने समुदाय की महिलाओं को समाज की मुख्‍य धारा से जुड़ने और स्‍वरोजगार स्‍थापित करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
दीपिका मालवीय के स्‍व सहायता समूह के सदस्‍यों ने रिवाल्विंग फण्‍ड से प्राप्‍त 10 हजार रूपये की राशि एवं एक लाख रूपये की स्‍वयं की बचत का उपयोग ब्‍यूटी पार्लर एवं कृषि एवं अन्‍य आय अर्जन गतिविधियां की जा रही हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE