शाजापुर। आज दिनांक 16 दिसम्बर 2024 को पुलिस मुख्यालय के मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एंव विजय दिवस के अवसर पर जिला शाजापुर के आजाद चौक में पुलिस बैंड व एम जी कान्वेन्ट स्कुल के बच्चो द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई । यह प्रस्तुति ना केवल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थी, बल्कि इसने भारतीय सेना के बलिदानों की याद दिलाई। 16 दिसम्बर 1971 को युद्व के दौरान अपने की आहुति देने वाले शहीदो को भावभीनी श्रद्वांजलि बैण्ड प्रदर्शन के माध्यम से दी गयी। यह दिन 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है।
पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया। इस प्रस्तुति ने विजय दिवस की भावना को और अधिक गहराई से उजागर किया और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
पुलिस बैण्ड प्रस्तुति के दौरान आजाद चौक शाजापुर में जिलाधीश ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपुत , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनीषा वास्केल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी) एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस त्रिलोक सिंह पवांर, अनुविभागीय अधिकारी गोपाल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजाक शैलेन्द्र शर्मा, रक्षित निरीक्षक वंदना सिह, थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला, यातायात प्रभारी सौरभ तिवारी जनप्रतिनिधीगण, आमजन, स्कूली बच्चे व पुलिस अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।