दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में विजय दिवस और मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व के चलते सोमवार को दोपहर तीन बजे शहर के किला चौक पर पुलिस बैंड द्वारा मंच पर खड़े होकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड दल द्वारा उत्साहपूर्वक शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा वाद्ययंत्रों पर देशभक्ति के धुन बजाई गईं। 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाक के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर संदीप माकिन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, अति. पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे, सहायक सेनानी ललित डांगुर, एसडीओपी प्रियंका मिश्रा, बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला, आरआई सौरभ तिवारी, टीआई धीरेंद्र मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारी, जवान मौजूद रहे।