BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 11:51 am
KHABAR : स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान, रतलाम पुलिस ने 15 दिन में 42 स्थायी और 744 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया रही है। पिछले 15 दिन में पुलिस ने 42 स्थायी और 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए है।


एएसपी राकेश खाखा ने बताया रतलाम पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी की धरपकड़ का अभियान 12 सितंबर से प्रारंभ किया था।


लगातार कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 271 स्थायी वारंट और 3331 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 42 स्थायी वारंट और 744 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए है।


न्यायालय में पेश किया
अभियान के अंतर्गत 1 दिसंबर तक पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 229 स्थायी वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही 2587 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। एएसपी के अनुसार रतलाम पुलिस का यह धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE