BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 12:01 pm
BIG NEWS : हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर सदन पहुंचे कांग्रेस विधायक, नेता प्रतिपक्ष बोले- जनता को कर्ज के दलदल में धकेल रही सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेशविधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। वहीं विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सरकार को पूरी तरह से घेरने के लिए तैयार है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर विधानसभा पहुंच गए है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के नीचे कटोरा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया साथ ही कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी कटोरा थामा हैं. मध्य प्रदेश में बढ़ते कर्ज को लेकर हाथ में कटोरा लेकर कांग्रेस विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायकों के हाथ में तख्तियां भी है, जिसमे प्रति व्यक्ति कर्ज का जिक्र है। 


उमंग सिंघार ने कहा कि हम किसान की खाद रोजगार को लेकर कटोरा लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की आम जनता को कर्ज के दलदल में धकेल रही हैं।  


सरकार के अंदर चल रही गुटबाजी- उमंग सिंघार 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार के अंदर गुटबाजी चल रही है। मंत्री ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी को आत्म चिंतन करना चाहिए, भाजपा के विधायक ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार के कोई काम नहीं हो रहे हैं अगर सरकार ने कोई काम किया है तो विकास पर श्वेत पत्र लाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE