BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 12:28 pm
KHABAR : आंगनवाड़ियों की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा, 34,143 आंगनवाड़ी भवनविहीन, 4044 जर्जर, विधायक के सवाल पर विभाग ने सदन में दी जानकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में संचालित आंगनवाडी की स्थिति के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह खुलासा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हुआ है। विधानसभा में महिला एवं विकास विभाग ने जो जानकारी दी है वह चौंकाने वाली है। विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में 34 हजार 143 आंगनवाड़ी भवनविहीन, 4 हजार 44 आंगनवाड़ी जर्जर है। जर्जर भवन वाली आंगनवाड़ियां अन्य भवनों में संचालित हो रही है।


यह जानकारी आज विधानसभा में प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने दी है। विधायक कंचन मुकेश तन्वे का सवाल था। उन्होंने मप्र में आंगनवाड़ी केंद्रों और उनसे संबंधित वित्तीय जानकारी के बारे में सवाल उठाया। उनके सवाल के जवाब में विभाग ने सदन को बताया कि- अकेले खंडवा विधानसभा क्षेत्र में ही 37 आंगनवाड़ियों में बाउंड्रीवाल नहीं है। प्रदेश की कई आंगनवाड़ियां स्कूल भवनों, सामुदायिक भवनों, पंचायत भवनों, किराए एवं अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं। खरगापुर विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर जवाब से असंतुष्ट हुई। बोलीं- आंगनवाड़ियों में भोजन का काम बीजेपी लोगों को दिया जा रहा है। पात्र होने पर भी कांग्रेस के लोगों को काम नहीं दिया जा रहा है। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने जवाब में कहा कि- सभी पात्रों को काम दिया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE