BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 12:53 pm
BIG NEWS : कांग्रेस के कटोरा प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम का बयान, प्रदेश की तरक्की के लिए कर्ज लेना जरूरी, वन नेशन वन इलेक्शन पर कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है, इस बीच डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस के कटोरा लेकर प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस के लोग गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए कर्ज लेना बेहद जरूरी है। एमपी में हमने जो कर्ज लिया है वो तीन फीसदी से कम लिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को जब मौका मिला था, उसने प्रदेश को बीमारू बनाया था। 


वन नेशन वन इलेक्शन पर डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा बयान  
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर चल रही कवायद के बीच कहा कि लंबे समय से देश की लोगों में यह भावना थी। 5 साल तक देश चुनाव में फंसा रहता है, लंबे समय की मांग पीएम मोदी ने पूरी की है। बता दें कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल आज  लोकसभा में प्रस्तुत होगा। 


बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेसी विधायक हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर आज विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश के उपर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार के खिलाफ हाथ में तख्तियां और कटोरा लेकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE