BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 1:01 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की जनसुनवाई में लोटते हुए पहुंचा आवेदक ज्ञानेश प्रजापति, जब उठाया कलेक्टर के समक्ष भ्रष्टाचार का ये मुद्दा तो उड़े कई अधिकारियों के होश, मल्हारगढ़ के निर्माण कार्यों पर खड़े किए सवाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नगर पंचायत मल्हारगढ़ में निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आज एक व्यक्ति लोटते हुए कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। मल्हारगढ़ के वार्ड क्रं. 06 के ज्ञानेश प्रजापति ने वार्ड क्रं. 12 नाला निर्माण भ्रष्टाचार, वार्ड क्रं. 4 कायाकल्प योजना का सीसी निर्माण भ्रष्टाचार, वार्ड क्रं. 5 अंबेडकर मांगलिक भवन के ऊपर के निर्माण की जांच सहित अन्य शिकायतें कलेक्टर के समक्ष रखी। 

आवेदन में प्रजापति ने बताया कि नगर पंचायत मल्हारगढ़ में वार्ड क्रमांक 12 नाला निर्माण में इतना भ्रष्टाचार हुआ है कि इसमें 8 एमएम का सरिया लगाया गया है। घटिया निर्माण किया गया है जो जगह-जगह से फटने लगा है। नाला एक छोटी सी नाली में तब्दील हो गया है। इंजीनियर मल्हारगढ़ द्वारा क्या टेस्ट रिपोर्ट बनाई गई है यह तो आप को पता है। भ्रष्टाचार के चलते जांच रिपोर्ट गलत बनाई गई है। ठेकेदार और इंजीनियर का कहना है कि कमीशन नगर पंचायत से लेकर जिला अधिकारियों तक बंटता है। क्या महोदय कमीशन के चक्कर में इन निर्माण कार्य की विधिवत जांच क्यों नहीं हो रही है। क्या जिला परियोजना अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। जब आपने नाला निर्माण के संबंध में सीएमओ और इंजीनियर मल्हारगढ़ को रिकॉर्ड लेकर बुलाया था तो क्या कार्यवाही की गई है। क्या इंजीनियर और ठेकेदार का कहना सही है कि कमीशन जिले के अधिकारियों में भी बंटता है। अगर टेस्ट रिपोर्ट बढ़िया बनाई गई तो फिर नाल जगह-जगह से टूटने फटने क्यों लगा और बिल 12 एम का क्यों पास किया गया यह जांच का विषय है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE