BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 1:46 pm
KHABAR : कुष्ठ रोगी जांच खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहुंच रहे घर-घर, मरीजों की जांच कर दे रहे उचित परामर्श, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जिले में कुष्ठ रोग जांच खोज अभियान का आयोजन 2 दिसंबर से 18 दिसंबर तक किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम जिले में अब तक 1 लाख 92 हजार 348 घरों में भ्रमण कर कुष्ठ रोगियों की खोज की गई। कार्यक्रम के दौरान जिले में विकासखंड आलोट में 1, बाजना ब्लॉक में 3, पिपलोदा ब्लॉक में 1, रतलाम ग्रामीण में 2, सैलाना ब्लॉक में 2, रतलाम शहर में 1 नया कुष्ठ रोग का पॉजिटिव मरीज पाया गया है। उक्त अनुसार सभी 10 मरीज का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।
जिला कुष्ठ अधिकारी आशीष चौरसिया ने बताया कि चमड़ी के रंग से हल्का फीका दाग या धब्बा जिसमें सुन्नपन हो, अर्थात ठंडा गरम महसूस ना होता हो, तंत्रिकाओं में सूजन चेहरे पर तेलिया तामिया चमक आदि कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपनी चमड़ी जांच करना चाहिए। कुष्ठ रोग का पूरा और निशुल्क उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है। कुष्ठ रोग की समय पर जांच और पहचान होने से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। कुष्ठ रोगियों की पहचान के दौरान एनएमए शरद शुक्ला, सीएस झाला, दीपक उपाध्याय, आजाद पाटीदार, महेंद्र सेन, सूरज डोडियार एवं फिजियोथैरेपिस्ट प्रियंका हेराल्ड की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE