BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 1:55 pm
BIG REPORT : इंदौर मंडी में चिप्स आलू की आवक कमजोर, व्यापारी और प्लांट वाले सीधे खेतों से खरीद रहे, 14 से 18 रु. प्रति किलो बिक रहा राशन आलू, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। नए आलू की आवक ठीक ठाक बनी हुई है। देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में चिप्स के माल की आवक कम मात्रा में हो रही है, क्योंकि आलू व्यापारी और चिप्स प्लांट वाले माल सीधे खेतों से उठा रहे हैं। आलू की आवक बढ़ने की संभावना है।


मंडी में आवक इंदौर, देवास, मक्सी, शाजापुर और महू से होती हैं। आलू व्यापारी विनोद अग्रवाल के अनुसार किसान माल पकने के साथ ही और उचित भाव न मिलने से 15 जनवरी के बाद कोल्ड स्टोरेज की तरफ भी जा सकते हैं।


नए आलू की आवक 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है। बीच-बीच में बारिश गिरने से उपज कम रही है। नए आलू की आवक 18 से 20 हजार कट्टे (1 कट्टे में 60 से 65 किलो) की हो रही है। चिप्स आलू 22 से 24 रु. किलो थोक मंडी में बिक रहा है। वहीं, एकाध लॉट 25 से 26 रु. बिक रहा है। राशन आलू 14 से 18 रु. प्रति किलो बिक रहा है।


आलू, प्याज और लहसुन भाव
- आलू ज्योति 16 से 18, सुपर 6 पुखराज 14 से 16.5, गुल्ला 10 से 12 रुपए बिका।

- प्याज सुपर 32 से 33, एवरेज 25 से 28, गोल्ट 10 से 12 रुपए।

- लहसुन सुपर बोल्ट 23000 से 25000, गोल्ड 15000 से 16000, एवरेज 18000 से 19000, बारीक 15000 से 16000 बिका। आवक 4000 से 5000 कट्टे की रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE