BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 2:32 pm
KHABAR : पूर्व प्रभारी डीन की आपत्ति हाई कोर्ट से खारिज, डॉ. दलाल ने संभाला प्रभारी डीन का पदभार, सामने वाली कुर्सी पर बैठकर निपटाए काम, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। हाई कोर्ट के आदेश पर डॉ. प्रो. वीके पाण्डे को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन का प्रभार देने के मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल इसमें प्रभारी डीन रहे डॉ. अशोक यादव (एमवायएच सुपरिनटैंडैंट) की ओर से अंतरिम आवेदन लगाया गया था। इसमें आपत्ति ली गई थी कि उनके पक्ष को नहीं सुना गया।


सुनवाई के बाज हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए कि कोर्ट के ऑर्डर पर आपको किसी निर्देश की आवश्यकता नहीं है। आप जो स्टेटमेंट दे रहे हैं वो सरासर गलत है। इसके साथ ही डीन के मामले में हाई कोर्ट ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कि डॉ. वीपी पाण्डे ही डीन का पद संभालेंगे। डॉ. पाण्डे दो दिन पहले ही विदेश गए हैं। उन्होंने अपना चार्ज डॉ. नीलेश दलाल को सौंपा था। दरअसल जब डॉ. पाण्डे ने ज्वाइन किया था तब प्रभारी डीन डॉ. यादव ने लोक स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि डॉ. पाण्डे ने मुझसे विधिवत चार्ज नहीं लिया। उन्होंने इसके लिए शासन से दिशा निर्देश मांगे थे। साथ ही हाई कोर्ट में आपत्ति ली थी।


सामने वाली सीट पर बैठे और कामकाज निपटाए
उधर, डॉ. दलाल ने प्रभारी डीन का पद ज्वाइन नहीं किया था। सोमवार दोपहर को वे कॉलेज पहुंचे और पदभार संभाला। खास बात यह कि वे डीन की सीट पर नहीं बैठते हुए उनके सामने वाली सीट पर बैठे और कामकाज निपटाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE