BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 3:18 pm
KHABAR : मंदसौर पुलिस ने जिले के समस्त थानों में किया जनसुनवाई का आयोजन, अधिकारियों ने समस्याएं सुन मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थानों में शिकायत निवारण हेतु पुलिस जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा स्वयं आमजन की शिकायत सुनी जाकर निराकरण किया जा रहा है, जनसुनवाई शिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करना है उद्देश्य।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17.12.24 को मंदसौर जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आमजनों की शिकायत निराकरण करने के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतो के निराकरण हेतु शिकायत निराकरण शिविर पुलिस जनसुनवाई का आयोजन किया गया।  पुलिस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं विधि संगत निराकरण करना है। पुलिस जनसुनवाई शिविर में थाना प्रभारी उपस्थित होकर एवं कार्यालयों में कार्यालय प्रमुख द्वारा स्वयं आमजन को शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद द्वारा आमजन की शिकायत की सुनवाई की जा रही हैं तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा थाना पिपल्यामंडी में आमजन की शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE