शाजापुर। थाना सुन्दरसी पर फरियादीया ज्योति के द्वारा रिपोर्ट की गयी कि जब उसके घरवाले काम से उज्जैन गये थे। तब आरोपी अखिलेश पिता जगदीश परमार उम्र 27 साल निवासी पडाना थाना सारंगपुर जिला राजगढ जो कि पडोस में रहने वाले राजेन्द्र परमार का भांजा था। उसके द्वारा फरियादीया के घर पर अकेला होने का मौका देखकर बुरी नियत से फरियादीया का हाथ पकडकर फरियादीया के छेडछाड की और धमकी देकर घर से चला गया। सुन्दरसी पुलिस द्वारा रिपोर्ट की गंभीरता देखते हुये अपराध क्रमांक-140/24 धारा 75(1)(प), 78, 351(3), 333 बीएनएस मे आरोपी- अखिलेश पिता जगदीश परमार उम्र 27 साल निवासी पडाना थाना सारंगपुर जिला राजगढ के विरुद्व कायम कर विवेचना मंे लिया गया। दौराने विवेचना थाना प्रभारी सुन्दसी द्वारा आरोपी केा जल्द गिरफ्तार करने के हुतु एक टीम गठित की जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी- अखिलेश पिता जगदीश परमार को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अखिलेश का जेल वारंट जारी करने से आरोपी को जिला जेल शाजापुर मे दाखिल किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक पकंज शाक्य थाना प्रभारी सुन्दरसी, आर0 108 आशुतोष शर्मा व म0आर0 374 शिवानी सुमरा की महत्वपुर्ण भूमिका रही।