शाजापुर। पीएम विश्वकर्मा योजना का कार्यक्रम दिनांक 17.12.2024 पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम 17.12.2024 को सुबह 11 बजे शाजापुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया। विशेष रूप से लुहार, कुम्हार, नाई, लुहार, से मालाकार का प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी नीलेश त्रिवेदी सहायक निदेश एमएसएमई डीएफओ इन्दौर के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति रही। शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य राजाराम कटारिया, विपुल परमार्थी प्राचार्य पोलेटेनिक राकेश शर्मा, सीएससी प्रतिनिधि लीड बैंक मैनेजर विनोद कुशवाहा, जिला उद्योग केंद्र मैनेजर दुर्गेश वर्मा, प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र से भरत चतुर्वेदी उपस्थित थे।