BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 3:41 pm
KHABAR : महिलाओं ने कलेक्टर से की सचिव की शिकायत, कहा- सचिव के कारण नहीं जुड़ सका लाडली बहना योजना में नाम, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। करैरा के सिरसौद गांव की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने लाडली बहना योजना की राशि दिलाने की मांग की। महिलाओं ने सचिव पर योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है।

 

जनसुनवाई में पहुंची ग्राम सिरसौद निवासी विधा पाल और लीलावती जाटव समेत बाकी महिलाएं मजदूरी करके किसी तरह अपना भरण-पोषण करती है। ऐसे में उन्हें अन्य महिलाओं की तरह लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल पाता है. जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।


महिलाओं ने बताया कि लाडली बहना योजना की पात्रता पाने के लिए उन्होंने सचिव को सभी दस्तावेज दिए थे, लेकिन सचिव ने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया। कई बार सचिव से पूछने पर वह गुमराह कर रहा था। अब सचिव नाम जोड़े जाने से इनकार कर रहा है।


इस मामले तात्कालीन सिरसौद सचिव रविंद्र कुमार चौहान का कहना है कि महिलाओं ने जब तक दस्तावेज जमा कराए थे, तब तक पोर्टल बंद हो गया था। आगामी समय में जब भी पोर्टल खुलेगा तब महिलाओं का नाम जोड़ा जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE