BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 4:15 pm
KHABAR : बदल रहा है नीमच जिले का औद्योगिक परिदृश्‍य, नवीन औद्योगिक निवेश को मिल रहा बढ़ावा, नीमच में परिधान निर्माण उद्योग में 400 स्‍थानीय लोगों को मिला रोजगार, बाबजी इंडस्‍ट्रीज ने भी खोले रोजगार के द्वार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्‍यालय नीमच के औद्यागिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में म.प्र.शासन व्‍दारा सर्वसुविधायुक्‍त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है। इस औद्यागिक क्षेत्र में नवीन उद्योग स्‍थापित करने के लिए अनेक निवेशक आगे आ रहे हैं। मेसर्स स्‍वराज सुटिंग्‍स प्रा.लि.व्‍दारा 400 करोड़ का पूंजी निवेश कर औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा (नीमच) में कपड़ा एवं परिधान निर्माण की नवीन इकाई स्‍थापित की गई है। इस नवीन औद्यागिक ईकाई में नीमच जिले के लगभग 400 स्‍थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। भविष्‍य में इस औद्योगिक ईकाई में 300 अतिरिक्‍त लोगों को रोजगार मिलेगा। स्‍वराज सुटिंग्‍स प्रा.लि.की वस्‍त्र निर्माण ईकाई में काम करने वाले ग्राम सोनियाना के आकाश बैरागी ने बताया कि पहले वह मण्‍डी में काम करता था, इस उद्योग के बारे में पता चला, तो वह इसे देखने आया और फिर इसी उद्योग में काम करने लगा, धीर-धीरे काम सीखकर अब वह इसी उद्योग में मेंटनेंस कर्मी के रूप में काम कर रहा है और उसे अच्‍छा मानदेय मिल रहा है। इस वस्‍त्र निर्माण ईकाई में आसपास के गांव धा‍मनिया, सोनियाना, झांझरवाड़ा, महुडियाके अनेको स्‍थानीय युवक, युवतियों को रोजगार मिला है।

महाप्रबधंक उद्योग अमरसिह मौरे ने बताया कि मेसर्स बाबजी इंडस्‍ट्रीज नीमच द्वारा चीताखेडा में 60 करोड़ का पूंजी निवेश कर इंटीग्रेटेड मेन्‍युफेक्‍चरिंग (सीमेंट पेवर ब्‍लॉक, टॉयस आदि) निर्माण उद्योग स्‍थापित किया गया है। इसमें लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। 
वहीं नीमच जिले के औद्योगिक कलस्‍टर सगराना में 3400 करोड़ के पूँजी निवेश से मेसर्स गोल्‍डक्रस्‍ट सीमेंट प्रा.लि.व्‍दारा सीमेंट उद्योग स्‍थापित किया जा रहा है। सीमेंट निर्माण यूनिट में 1700 लोगों को रोजगार मिलेगा। नीमच के समीपस्‍थ ग्राम जेतपुरा में मेसर्स धानुका बायोटेकएथनाल द्वारा 300 करोड़ की लागत से एथेनाल प्‍लांट स्‍थापित कर उत्‍पादन प्रारंभ कर, दिया गया है। इस प्‍लांट में 200 स्‍थानीय लोगो को रोजगार मिल रहा है।
नीमच जिले के ग्राम बामनबर्डी में मेसर्स ओसवाल सिलीयम प्रा.लि. व्‍दारा एथेनाल प्‍लांट स्‍थापित किया जा रहा है। मेसर्स विश्‍वेश्‍वरिया डेनिम प्रा.लि.व्‍दारा औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा में 135 करोड़ के पूंजी निवेश से कपड़ा एवं परिधान निर्माण उद्योग लगाया जा रहा है। इसमें 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।                                
मेसर्स सुविधी रैयांस द्वारा ग्राम मोरवन में 600 करोड़ के पूंजी निवेश से टेक्‍सटाईल इण्‍डस्‍ट्रीज प्रस्‍तावित है। इसमें 2500 लोगों को रोजगार मिलने की सम्‍भावना है। ग्राम सोनियाना में मेसर्स सोनियाना टेक्‍सटाईल्‍स द्वारा 90 करोड़ का पूंजी निवेश कर टेक्‍सटाईल उद्योग लगाया जा रहा है। इसमें 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE