खरगोन। जिले के करही थानाक्षेत्र के ग्राम भामपुरा में एक व्रद्ध महिला के घर हुई चोरी मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरो का कोई सुराग नही निकाल पाई है। मामले में कोई कार्रवाई नही होते देख मंगलवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा जहाँ शिकायती आवेदन सौपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
एसपी कार्यालय पहुंची 60 वर्षीय फुन्दा बाई ने बताया कि वह 5 नवम्बर को अपने रिश्तेदार के यहां पिपल्या बुजुर्ग गई थी। 6 नवम्बर को पोते अतुल जो गांव में ही सामने दूसरे मकान में रहता है उसने दरवाजा खुला देखा। इसके बाद मेरा बेटा मदन ओर पोता अम्न घर मे गए जहां सारा सामान बिखरा देखा। मेरे लौटने पर देखा कि लकड़ी की दो अलमारियों में रखे सोने, चांदी के आभूषण ओर करीब 3 लाख रुपये गायब थे। इसकी रिपोर्ट 7 नवम्बर को करही थाने पर लिखवाई, कुछ संदेहियों के नाम भी बताए लेकिन पुलिस अब तक कोई सुराग नही लगा सकी। परिजनों ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। यादव परिवार के अनुसार करीब 10 लॉख रुपये से अधिक की चोरी हुई है।