खरगोन। प्रदेश सहित जिले में लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को नियमित रूप से शासन स्तर पर 1250 रुपये मिल रहे है। ऐसे में इस योजना से जो महिलाएं वंचित रह गई है वह भी इस योजना का लाभ पाने के लिये जतन कर रही है। मंगलवार को जिले के ग्राम टोकसर से सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम मांगपत्र सौपते हुए योजना का तीसरा चरण शुरू कर उन्हें भी लाभ दिए जाने की मांग की।
रचना, सुनीता, नर्मदा, ममताबाई आदिं ने बताया कि गांव में योजना के सम्बंध में कोई प्रचार प्रसार नही हुआ जिससे वे समय रहते आवेदन नही कर सकी। गांव में करीब 250 से अधिक महिलाएं इस योजना से वंचित है, चुनिंदा महिलाओं को ही लाभ मिल रहा है। हमारी मांग है कि हमे भी योजना का लाभ दिया जाय।