सेगांव। 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री जनकल्याण योजनाओं में चलाई जा रही 63 योजनाओं का लाभ सभी लाभान्वित हितग्राहियों तक पहुँचे इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे शासन की योजनाओं की जानकारी व उसका लाभ हितग्राहियों तक पहुँच सके। पर जनपद के सुस्त अधिकारीयो के रहते शायद ही हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा। जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सेगांव में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमे सभी विभागों के प्रमुखों को उपस्थित होकर सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी देना व उनका लाभ जन जन तक पहुँचे ये सुनिश्चित करना था। पर जनपद के सुस्त अधिकारी अपने कछुआ चाल के चलते ग्रामीणों को इसका क्या लाभ दिलायेंगे जब वही इसके प्रति जागरूक नही है। शिविर में कई विभागों के प्रतिनिधि पहुँचे तो कही विभाग अनुपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम 11 बजे शुरू होना था। अधिकारी की लेट लतीफी के चलते तय समय से एक घंटा लेट 12 बजे कार्यक्रम शुरुआत हुई। जनपद पंचायत सीईओ रीमा अंसारी दोपहर 1 बजे, पंचायत इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव 12 बजे,बीईओ संदीप कापडनिस 12 बजे उपस्थित हुए। वही जनप्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत सरपंच,उपसरपंच अनुपस्थित,जनपद अध्यक्ष अनुपस्थित,जनपद सदस्य अनुपस्थित,नवागत भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। जब अधिकारी ही अनुपस्थित रहे तो विभाग कैसे पीछे रह सकता हैं। कई विभाग इस महत्वपूर्ण शिविर में अनुपस्थित रहे जिनमे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विभाग जिसके अंतर्गत आयुष्मान योजना कि जानकारी ग्रामीणों को नही मिल सकी।
वही शिविर में उपस्थित पशुपालन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण हमारे विभाग में चलने वाली किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर पशुपालन को बढ़ावा दे सकता है। महिला बाल विकास विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना,लाड़ली बहना योजना जैसे कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। राजस्व विभाग ने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि,किसान आईडी नामांकन, डीटीपी, केवायसी,सीमांकन, बटवारा जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी बनने में हम आपका साथ देंगे।
आदिम जाति सेवा संस्था से जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर किसानो को लोन उपलब्ध किया जा रहा है। वही शिक्षा विभाग के बीईओ संदीप कापडनिस ने बताया कि सेगांव ब्लाक के लिए कोई योजना नही है। जैसा कि, प्रति मंगलवार लगने वाली जनसुनवाई में होता आया है। कि कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थिति रहते है वैसे ही अब, अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त है इन्हे कोई फर्क नही पड़ता कौन सा अधिकारी क्या निर्देश जारी कर रहे हैं। क्योंकि उनको किसी की परवाह नही है। ये आम जनता को क्या लाभ दिला पाएंगे। इन्हें अपना लाभ मिलता रहे वही काफी है।
खेर अब इस शिविर से कितने गरीब परिवारों ओर ग्रामीणों का लाभ मिलेगा ये तो राम जाने। कई परेशानियों से ग्रस्त व्यक्ति भी शिविर में पहुँचे सुस्त अधिकारियों के सामने दोनों हाथ जोड़ योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग करी।