BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 5:09 pm
KHABAR : जैन समाज का 3 दिवसीय परिचय सम्मेलन भोपाल में, तांबे के लोटे में पानी और कुल्हड़ में मिलेगी चाय,  5298 युवाओं ने कराया पंजीयन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम जवाहर चौक स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए अब तक 5298 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 2760 युवक और 2538 युवतियां शामिल हैं। इस मौके पर 68 देशों से 98 युवा भी मौजूद रहेंगे, जो अपने जीवन साथी की तलाश में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा 25 युवक युवती ऐसे हैं जो सिविल सेवाओं में हैं। पिछले वर्ष 48 एनआरआई युवाओं ने पंजीकरण कराया था। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।


इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा सम्मेलन
युवती परिचय सम्मेलन सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल जैन ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट रहेगा। पानी पीने के लिए तांबे के लोटे, चाय के लिए कुल्हड़ और भोजन के लिए स्टील के बर्तन इस्तेमाल होंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक पर सचेत रोक रहेगी। प्लास्टिक बोतलें लाने पर नगर निगम के मानकों के अनुसार निस्तारण किया जाएगा।


स्मारिका का वजन 2 किलो
सम्मेलन में कुंडली मिलान और एलईडी स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वर-वधु परिचय स्मारिका पूरी तरह रंगीन होगी। इसमें प्रविष्टियां पाले आओ, पहले पाओं की तर्ज पर होंगी। स्मारिका का वजन 2 किलो होगा।


रजिस्ट्रेशन शुरू
अखिल भारतीय जैन समाज के महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने कहा कि सम्मेलन के लिए अब तक सिविल सेवाओं से जुड़े 25 युवक-युवतियों ने प्रविष्टियां दी हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE