प्रतापगढ़। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रतापगढ़ में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर अंजलि राजोरिया और एसपी विनित कुमार बंसल ने इस विशेष यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाना और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।
महिला सशक्तिकरण की ओर कदम-
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो सतर्कता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगी। यह यूनिट स्कूल, कॉलेज, मॉल, पार्क और धार्मिक स्थलों जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।