नीमच। आज सुबह 11 बजे शक्ति नगर से सूचना मिली थी कि एक नंदी शक्ति नगर में बनी मल्टी के पीछे एक खेत में बने गहरे दलदल में गिरा हुआ है। गऊ सेवा दल टीम के सदस्य पहुंचे और इसकी जानकारी नपा के एचो को दी तो एक कर्मचारी को भेजा जिसके बाद गौसेवक ने स्थानीय लोगो की मदद से नंदी को सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि हमने अपनी छत से देखा जिसके बाद गौसेवको को सूचना दी नंदी शायद रात भर का दलदल मे फसा हुआ था नंदी को निकालते ही ठंड के मारे कंपकपा रहा था, जिसका मौके पर ही उपचार किया। इस दौरान मितेश अहीर, सद्दाम हुसैन, जोजो ठाकुर, पार्थ जोशी, चिराग व नपाकर्मी शहीद भाई मौजूद रहे।