नीमच। इंदिरा नगर में वार्ड क्रमांक 8 में विगत काफी समय से नालियां नहीं बनाने के कारण गंदा पानी सड़कों पर आ रहा हैं। इस वार्ड में कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे अतिक्रमण कर रखा था, जिसके कारण नालियां नहीं बन पा रहीं थी। क्षेत्रीय पार्षद के कहने पर कुछ जागरुक रहवासियों ने तो अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लिया, किंतु कुछ हठधर्मी लोगों ने अपना अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया। वार्ड क्रमांक में पार्षद और जागरुक नागरिक अतिक्रमण हटाने में रुचि दिखा रहे हैं, परंतु अभी तक नगरपालिका का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यहां निरीक्षण करने नहीं आया। रहवासियों ने सीएमओ को इस संबंध में फोन लगाया किन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया। रहवासियों ने बताया कि जब सड़क कभी की बन गई तो नाली का काम अधूरा क्यों छोड़ा। रहवासियों का कहना हैं कि नगर पालिका ने महज कागजों में ही नाली बनाकर कहीं इतिश्री तो नहीं कर ली। नगर पालिका अध्यक्ष इस समस्या को शीघ्रता से हल करें।