BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 5:54 pm
KHABAR : श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में समूह रांगोली के साथ हुआ एड्स जागरूकता पखवाड़े का समापन, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में एड्स जागरूकता पखवाड़े का समापन समूह रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ। शासन के आदेशानुसार महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2024 को विश्व एड्स जागरूकता पखवाडे़ का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को शपथ दिलाकर किया गया। 
जागरूकता पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दिनांक 02 दिसम्बर से 07 दिसम्बर के मध्य रेड रिबन क्लब की सदस्य छात्राओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पेम्पलेट्स वितरित किए व एड्स जागरूकता फ्लेक्स बैनर लगाये। 
03 दिसम्बर को एड्स जागरूकता अभियान अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। इसी श्रृंखला में महाविद्यालय में दिनांक 13 दिसम्बर को पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. क्षिति पटेल, द्वितीय स्थान कु. नाहिद खान, तृतीय स्थान कु. हर्षिता बोरीवाल ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. नाहिद खान एवं द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से कु. गौरी गुर्जर एवं कु. श्वेता मालवीय ने प्राप्त किया। 
दिनांक 14 दिसम्बर को दीवार लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान कु मोनाली मरावी ने प्राप्त किया। दिनांक 15 दिसम्बर को एड्स जागरूकता ऑनलाईन क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें 550 छात्राओं द्वारा सहभागिता कर ई प्रमाण-पत्र प्राप्त किये गये। दिनांक 16 दिसम्बर को महाविद्यालय में पखवाडे़ के अन्तिम दिवस समूह रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और रंगों के माध्यम से जागरूकता सन्देश बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. कोमल मेहड़ा एवं समूह ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कु. मोनाली मरावी एवं समूह तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कु. कशिश सिसोदिया एवं समूह और कु. हेमलता बनौधा एवं समूह ने प्राप्त किया। 
रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि विश्व एड्स जागरूकता गतिविधियां में विजेता एवं सहभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेंगे और पखवाडे़ के समाप्त होने के बाद भी महाविद्यालय में एड्स जागरूकता गतिविधियां का आयोजन निरन्तर किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE