BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 7:44 pm
NEWS : जिला कारागृह में वृद्ध कैदियों एवं असाध्य रूप से बीमार बंदियों के लिए विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल ने दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ में वृद्ध कैदियों एवं असाध्य रूप से बीमार बंदियों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बंदियों को अवगत करवाया गया। 
सचिव ने बंदियों को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समिति का गठन किया जाकर वृद्ध बंदियों एवं असाध्य रूप से बीमार बंदियों की पहचान कर प्रत्येक मामले के लिए उनकी रिहाई को सुविधाजनक बनाने हेतु एक व्यक्तिगत रणनीति का विकास कर उनके लिए मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करना है जो अभी भी हिरासत में हैं और जिन्हें रिहा नहीं किया जा सकता है। अतः प्रत्येक बन्दी इस अभियान का लाभ उठाए। 
सचिव महोदय द्वारा ओपन जेल का भी निरीक्षण किया जाकर खाना,साफ सफाई आदि सुविधाओ का जायजा लिया गया तथा दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान जेल अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से असिस्टेंट गौरव टेलर एवं पीएलवी तारा राव उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE