BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 8:06 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर से पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना का त्रि स्तरीय अनुबंध संपादन किया, 2933 करोड़ से निर्मित होगी शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पार्वती कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का त्रि स्तरीय अनुबंध संपादन कार्यक्रम जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया। जयपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना का त्रि स्तरीय अनुबंध संपादन किया। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में आयोजित किया गया। ऑडिटोरियम में किसानों ने प्रधानमंत्री के लाइव प्रोग्राम को देखा और सुना। उक्त कार्यक्रम का मल्हारगढ़ एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के लाभान्वित ग्राम पंचायत में लाइव प्रसारण किया गया। नदी जोड़ो परियोजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग ने पुलिस लाइन मंदसौर से कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम तक राम जल सेतु कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया। कलश यात्रा में महिलाएं कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा के पश्चात सभी महिलाओं ने कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम स्थित किसान सम्मेलन में भाग लिया तथा प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन को देखा और सुना। सिंचाई परियोजना के निर्माण हो जाने से अब मंदसौर जिला शत प्रतिशत सिंचित होगा। मंदसौर जिले में कुछ भाग सिंचाई के लिए छूटा हुआ था, जो की शिवना बैराज परियोजना के निर्माण हो जाने से अब शत प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई होगी। 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, निहालचंद मालवीय, शिवराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, कार्यपालन यंत्री विजेंद्र डोडवे, अनीता धाकड़, अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जेके जैन द्वारा किया गया एवं आभार अनीता धाकड़ द्वारा माना गया। 

पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक राष्ट्रीय परियोजना अंतर्गत मंदसौर जिले के लिए 2 हजार 933 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जाएगा। शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना से मंदसौर जिले के 147 गांव लाभान्वित होंगे। जिसमें मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 32 गांव एवं मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 115 गांव लाभान्‍वित होंगे। इससे 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। उक्त परियोजना को शिवाना बैराज से पानी मिलेगा। इसमें 2 लाख 28 हजार 250 मीटर की मुख्य पाइप लाइन का निर्माण किया जाएगा। इससे मंदसौर जिले के 79 हजार 982 हितग्राही को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सिसोदिया ने कहा कि गांव के लिए सिंचाई योजनाओं से बढ़कर और कोई कार्य नहीं हो सकता। लंबे समय से इस योजना पर कार्य चल रहा था और इस योजना की सिंचाई के क्षेत्र में महती आवश्यकता थी। नदी से नदी को जोड़ने का संकल्प सरकार ने लिया है। और यह कार्य लगातार चल रहा है। शिवना पर स्टॉप डेम निर्मित होगा। वहां से पानी लिफ्ट होगा और किसानों के खेत तक पहुंचेगा। अब शिवना के बहते पानी का उपयोग किसान कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE