BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 8:21 pm
KHABAR : पवन ऊर्जा के क्षेत्र में मंदसौर जिले ने भारत देश के नक्शे पर बनाई अलग पहचान, जिले ने 486.6 मेगावॉट क्षमता के विण्ड टरबाईन मशीनों की स्थापना कर विद्युत उत्पादन में कीर्तिमान किया स्थापित, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा के बड़े स्तर पर संयंत्रों की स्थापना कर मंदसौर जिले ने भारत देश के नक्शे में एक अलग पहचान बनाई है।

सोलर मेगा पॉवर- सुवासरा तहसील में ग्राम रूनीजा, गुजरखेड़ी में 569 हेंक्टर क्षेंत्रफल में 250 मेगावॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट एन.टी.पी.सी. द्धारा स्थापित किया गया है । सीतामऊ एवं सुवासरा तहसील में विभिन्न निजी निवेशको द्वारा ग्राम छोटी पतलासी, लदूना, नाटाराम, दम्माखेड़ी, सेमली कांकड़, धाराखेड़ी एवं कोचरीयाखेड़ी के 304 हेक्टर क्षेत्रफल में कुल 152 मेगावॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किये गये है। इस प्रकार जिले में कुल 402 मेगावॉट क्षमता के सोलर मेगापॉवर प्लांट स्थापित किये गये है।

पवन ऊर्जा से विद्युत उत्पादन- जिले में कुल 486.6 मेगावॉट क्षमता के विण्ड टरबाईन मशीनों की स्थापना की जाकर विद्युत उत्पादन किया जा रहा  है।

सोलर रूफटॉफ- कुल 696 किलोवॉट क्षमता के संयंत्रों विभिन्न शासकीय संस्थानों में स्थापित किये गये है।

सोलर पम्प- जिले में कुल 383 सोलर पम्प अन्नदाता किसानो के खेत पर स्थापित किये गये है।

प्रधानमंत्री कुमुम ’अ’- योजनान्तर्गत जिले में कुल 2.13 मेगावॉट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किये जाकर विद्युत विक्रय कर किसान सोलर प्लांट से नियमित आय अर्जित कर रहे है।

ऊर्जा साक्षरता अभियान-  25 नंवबर 2021 को ऊर्जा साक्षरता अभियान अंतर्गत प्रारंभ किये गये वेब पोर्टल/ ऊषा ऐप में मंदसौर जिले में 28735 व्यक्तियों ने पंजीयन कराया है। इनमें प्रथम चरण में 6033, द्धितीय चरण में 4110 एवं अंतिम चरण में 10361 व्यक्तियों ने पाठ्यक्रम देखने के पश्चात् प्रमाण पत्र प्राप्त कर ऊर्जा बचत की दिशा में एक अभिनव प्रयास किया गया है।

ऊर्जा दक्ष ग्राम योजना- ऊर्जा दक्ष ग्राम योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में ऊर्जा सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो से प्राप्त वित्तीय सहायता अंतर्गत मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील के चयनित 11 ग्रामों में ग्राम पंचायत से प्राप्त मांग अनुसार परिवारों को ऊर्जा बचत हेतु कुल 19922 नग 9 वाट के एल.ई.डी. बल्ब एवं 9650 नग 20 वाट की एल.ई.डी. ट्यूबलाईट का 100 प्रतिशत डिस्कांउट दरों पर विक्रय किया जा चुका है। जिससे इन ग्रामों में ऊर्जा बचत की जा रही है।

सोलर रूफटॉप रेस्को योजना- मंदसौर जिले में सभी शासकीय भवनों पर शून्य निवेश पर सोलर रूफटॉप संयंत्रं स्थापना हेतु प्रक्रिया प्रचलन में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE