BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 8:28 pm
BIG REPORT : नीमच में पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल के निर्देशन में यातायात विभाग का बड़ा एक्शन, स्कूल बस, ऑटो, टेंपो पर की कार्रवाई, वसूला जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान एवं टीम द्वारा स्कूल बस, ऑटो, टेंपो आदि की चेकिंग की जा रही है।  
यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार एवं हाई कोर्ट द्वारा स्कूल बसों हेतु जारी एडवाइजरी अनुसार स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगे वाहनो की चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान वाहनों के चालकों को समझाइए दी गई कि वह अपने वाहनों में निर्धारित तय सीमा अनुसार ही बच्चों को बैठाएं , वाहनों के पेपर पूर्ण रखें एवं वर्दी पहन कर चले साथ ही बसों में पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि होना आवश्यक है, वहीं बसों के दाएं, बाएं एवं पीछे स्कूल के साथ-साथ चालक का नाम व मोबाइल नंबर भी होना आवश्यक है।
ऑटो चालकों को भी हिदायत दी गई कि वह अपने ऑटो पर अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य तौर पर लिखवा ले, साथ ही ऑटो टेंपो में कमी पाए जाने पर उन पर चालानी कार्यवाही भी की गई ,स्कूल बसों में क्रिएटिव माइंड ग्लोबल स्कूल की बस में अग्निशमन यंत्र चालू हालत में नहीं होने, पैनिक बटन एवं फर्स्ट एड बॉक्स में फर्स्ट एड किट उपलब्ध नहीं होने पर वाहन में बैठे बच्चों को उनके घरों तक छोड़ने के बाद वाहन को थाना यातायात पर खड़ा करवाया गया एवं चालानी कार्रवाई पश्चात छोड़ा गया ।
 यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों से संपर्क कर उन्हें भी समझाइए दी जावेगी की बच्चों को लाने ले जाने वाले ऑटो के सभी ड्राइवर व कंडक्टरों का चरित्र सत्यापन करवाएं , साथ ही स्कूल स्वयं निर्धारित करें कि उनके यहां से बस, टेंपो, ऑटो में जाने वाले बच्चों की संख्या हाई कोर्ट से जारी एडवाइजरी अनुसार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE