मनासा। ग्राम महागढ़ में मंगलवार सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 तक निशुल्क नेत्र रोग जांच शिवर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र से कई लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नासूर मोतियाबिंद आंख से पानी आना जैसी कई आंखों से जुड़ी बीमारी की जांच निःशुल्क की गई। द लैंस्मार्ट आई केयर मनासा व श्री लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर के सहयोग से आयोजित इस शिवर में करीब 12 मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चयनित किया गया। साथ ही अन्य आंखों की बीमारी से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाई दी गई। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को श्री लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय मंदसौर भेजा गया। जहां पर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कर निःशुल्क काला चश्मा और दवाइयां दी जाएगी। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ लिया।