BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 11:23 am
BIG REPORT : कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, चौक की दुर्दशा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मुखौटा के साथ लगाया महापौर का फोटो, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन सामने आया है। इंदौर में कांग्रेस द्वारा अनोखे रूप से प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन मधु मिलन चौराहे पर पिछले कई दिनों से चल रहे विकास कार्य के कारण आम जनता की परेशानियों को देखते हुए किया गया है। पोस्टर में महापौर के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा लगाया गया।


कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारिणी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल द्वारा अपने कांग्रेसी नेताओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया और पोस्टर लगाया गया है। उनका कहना है कि मधु मिलन चौराहे का विकास काम पिछले कई महीनों से चल रहा है जिसके कारण यातायात बाधित हो ही रहा है। साथ में डायवर्सन के कारण रहवासियों के साथ ही वाहन चालकों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा की भी दुर्दशा के भी आरोप लगाए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि रहवासियों की नहीं सुनते तो कम से कम डोनाल्ड ट्रंप की ही सुन लीजिए। विवेक खंडेलवाल हमेशा से अनोखे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर मोहम्मद यूसुफ का पुतला गाड़ियों से घसीटा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE