BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : पंजाब पासिंग ट्रक में चायना की लहसुन बरामद​​​​​​, अफगानिस्तान का लगा है टैग, किसानों की सूचना पर पुलिस ने पकड़े लहसुन से भरे दो ट्रक, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिस ने मंगलवार रात जावरा में पंजाब पासिंग ट्रक में चायना की लहसुन से भरे दो ट्रक पकड़े है। लहसुन को अच्छे से कैरेट में पैक कर अफगानिस्तान के टैग (पोस्टर) लगा रखे थे। किसानों की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


किसानों को सूचना मिली थी कि मंदसौर की तरफ से चायना की लहसुन से भरे दो ट्रक जावरा की तरफ आ रहे है। किसानों ने एक-दूसरे को इस बारे में सूचना की। कुछ किसान ट्रक के पीछे भी लगे। किसानों ने इसकी सूचना जावरा औद्योगिक पुलिस थाना को दी। सूचना पर किसानों के साथ ट्रकों को जावरा-उज्जैन बायपास मार्ग पर रोका। ट्रक क्रमांक पीबी 02 डीटी 8928 और ट्रक क्रमांक पीबी 05 एएन 1521 को थाने पर लाया गया। बताया जा रहा है दोनों ट्रकों ने नयागांव टोल से क्रास होकर एमपी की सीमा में प्रवेश किया था।


सूचना पर जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ समेत अन्य किसान जावरा थाने पहुंचे। किसानों ने अनुसार ट्रकों में चायना की ही लहसुन है। जो कि भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद नेपाल के रास्ते भारत में चायना की लहसुन आ रही है।


इधर पुलिस ट्रक चालकों से पूछताछ कर रही है कि वह लहसुन कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे है। पुलिस की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

काबूल अफगानिस्तान का टैग लगा
जब किसानों ने ट्रक का त्रिपाल खुलवाकर चौक किया। तब लहसुन कैरेट में पूरी तरह से पैक थी। सभी कैरेट पर मोहम्मद आसिफ अफगान फ्रूट एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग कंपनी मार्केट काबुल अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ था। इसके साथ ही एक तरफ अफगान फ्रेश गारलिक भी लिखा था।

मंडी अधिकारियों को बुलाया
पुलिस ने जावरा कृषि उपजमंडी के अधिकारियों को भी बुलाया। जावरा कृषि उपज मंडी सचिव रामवीर किरार, मंडी इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भावसार भी पहुंचे। मंडी अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया लहसुन चायना की होना बताया।


औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया लहसुन से भरे ट्रक को पकड़कर थाने पर खड़ा कराया है। मामला कृषि उपज मंडी से संबंधित हैं। मंडी के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE