इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम का अवैध निर्माण पर एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज शहर के जोन क्रमांक 11 में बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने 3 हजार स्क्वायर फीट में बने एक हॉस्टल को ध्वस्त कर दिया है।नगर निगम ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत रहवासी क्षेत्र में हॉस्टल निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने पर लालाराम नगर में निर्मित हॉस्टल पर रिमूवल कार्रवाई की है।
हॉस्टल को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान तीन पोकलेन और एक जेसीबी सहित नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि जोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 48 के अंतर्गत 38 लालाराम नगर रहवासी क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र में नक्शे के विपरीत 3000 स्क्वायर फीट में निर्मित हॉस्टल पर 3 पोकलेन 1 जेसीबी के माध्यम से रिमूवल कार्रवाई की गई।