BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 11:56 am
KHABAR : उज्जैन कलेक्टर ने देखी काल भैरव मंदिर की व्यवस्थाएं, नए साल में दुगनी होगी भक्तों की भीड़, नाले के अवरोध को दूर करने के भी निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही काल भैरव मंदिर में भी भीड़ का दबाव रहता है। खास कर साल के अंतिम दिनों और नए वर्ष के पहले सप्ताह तक अधिक संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते है। बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ काल भैरव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए।


श्री काल भैरव मंदिर में भी प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने की संभावना है। बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले के साथ श्री काल भैरव मंदिर में दर्शनार्थियों की व्यवस्थाएं देखी।


कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित ना हो। कम समय में सुविधा पूर्वक सुगमता से श्रद्धालुओं को भगवान श्री कालभैरव के दर्शन हो सके।


मंदिर परिसर में मेडिकल टीम तैनात करने के लिए भी कहा है। वहीं श्री काल भैरव मंदिर के समीप नवनिर्मित दुकानों के कारण वहां पास से बहने वाले नाले से अवरोध उत्पन्न हो रहा था। कलेक्टर ने इसे जल्द ठीक कर फिर से पहले जैसा करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर के साथ निरीक्षण के दौरान एडीएम अनुकूल जैन, एसडीएम एलएन गर्ग, सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE