BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 1:39 pm
KHABAR : जिले के वृद्धाश्रम बसेरा में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में निरन्तर स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित की जा रही है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली मानस अंतर्गत सेवाओं का संपूर्ण जिले में विस्तार किये जाने एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई स्तर पर आउट-रीच गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का मुख्य केंद्र बिंदू आमजन को टेली मानस कार्यक्रम अंतर्गत प्रदाय की जा रही परामर्श सेवाओं एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि वृद्धाश्रम बसेरा में शिविर आयोजित कर बताया गया कि किस प्रकार से व्यक्तियों में मानसिक विकार होते है। शिविर में मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी तथा वृद्धजनों में मन से सम्बंधित समस्यों को जाना व मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा उचित सलाह एवं उपचार किया गया।
मनोरोग चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों, ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास में मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये। आमजन भी टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ ले सकते है टेली मानस -टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416 )के बारे में बताया जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE