BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 1:49 pm
REPORT : मानवता की रक्षा के लिए ऊर्जा संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति महती भूमिका निभाएं, बिजली कंपनी मुख्यालय पर प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने दिलाया ऊर्जा संरक्षण का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। विश्व में क्लाइमेट बहुत ही तेजी से बदल रहा हैं, कहीं सूखा, कही गर्मी, कहीं बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है। क्लाइमेट में बदलाव संतुलित करने के लिए ऊर्जा संरक्षण जरूरी हैं। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।
एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के प्रमुख व आईआईटी मुंबई के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने यह बात पोलोग्राउंड इंदौर स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में कहीं। वे ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार शाम यहां कार्मिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे ब्रह्मांड में अभी सामान्य स्तर से 52 प्रतिशत ज्यादा कार्बन डाय आक्साइड की मौजूदगी हैं। यह विषाक्त स्थिति बना रही हैं। हम जो कार्बन उत्सर्जन करते हैं, उसकी मौजूदगी अगले 300 वर्ष तक होती है, इसी से कार्बन डाय आक्साइड से खतरे की गंभीरता मापी जा सकती हैं। प्रो. सोलंकी ने कहा कि अभी पृथ्वी का औसत तापमान 1.2  डिग्री सेल्सियस से 1.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया हैं, समुद्र के किनारे की बस्तियां डूबने लगी हैं। बर्फ पिघल रही हैं। ऐसे में क्लाइमेट में सुधार के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा, अभी क्लाइमेट सुधार के लिए हमारे पास करीब साढ़े चार वर्ष का ही समय बचा हैं, इस अवधि में व्यापक बदलाव नहीं लाया गया तो मानव जीवन बहुत ही कठिन स्थिति में पहुंच जाएगा। उन्होंने इंदौर, मप्र, भारत एवं विश्व के आंकड़े प्रस्तुत कर क्लाइमेट में सुधार के लिए प्रत्येक व्यक्ति के माध्यम से समर्पित भावना के साथ कार्य करने एवं आवश्यकताएं संतुलित करने, त्याग की भावना के विकास इत्यादि पर विचार रखें। उन्होंने बिजली कंपनी के सैकड़ों कार्मिकों को ऊर्जा संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। पोलोग्राउंड पहुंचने पर प्रो. चेतन सिंह सोलंकी का स्वागत मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने किया। प्रो. सोलंकी ने बिजली मुख्यालय में हुए आयोजन के लिए प्रबंध निदेशक रजनी सिंह के प्रति आभार भी जताया। संचालन स्वाति वाजपेयी ने किया। आभार रीना चौधरी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE