BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 1:51 pm
KHABAR : मंत्रियों से मिला अंशकालीन-अस्थाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, वेतन में बढ़ोत्तरी करने का भरोसा दिलाया, धरना-प्रदर्शन स्थगित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। वेतनवृद्धि, नियमित करने की मांग लेकर प्रदेशभर से भोपाल आए हजारों अंशकालीन, अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि के आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ये कर्मचारी मंगलवार देर रात अपने-अपने घरों को लौट गए। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स एवं अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि वेतनवृद्धि में देरी की, तो फिर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में 23 हजार ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी, रसोईया, चौकीदार, पंप चलाने वाले सहित अन्य लोग पहुंचे थे।


भोपाल आए कर्मचारियों ने पहले शाहजहांनी पार्क में सभा की और फिर डॉ.अमित सिंह, पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष राजभान रावत, नत्थूलाल कुशवाह, अनिल यादव,दयाचंद वर्मा, अंशकालीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, मनोज उईके, मंजीत गोस्वामी, विजय तनखाने, सुरेश पवार सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में पंचायत मंत्री, शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री एवं अन्य मंत्रियों के बंगलों पर जाकर डेरा डाला। देर शाम मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वेतनवृद्धि की जाएगी। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि मंत्रियों के भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, पर ऐसा बार-बार नहीं होगा। जल्द ही वेतनवृद्धि नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4-5 हजार रुपए महीने की नौकरी में आज किसी परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो सकती हैं। यह बात जिम्मेदारों और सरकार को सोचना चाहिए। उधर, धरना स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने हक की लड़ाई में साथ देने की बात कही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE