BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 2:09 pm
KHABAR : आज जबलपुर आएंगे सीएम मोहन यादव, बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में होगें शामिल, प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला का कर सकते हैं भूमिपूजन, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव बुधवार को जबलपुर आएंगे। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक शहर में रूकेगें। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीएम 18 दिसंबर को शाम 7 बजकर 5 मिनट पर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से तिलवारा स्थित होटल वेलकम पहुंचेंगे। यहां वे बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होगें। करीब डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद सीएम रात 8 बजकर 45 मिनट पर वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।


जानकारी के मुताबिक बार एसोसिएशन के सदस्य चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ के साथ सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बार के सदस्य हाईकोर्ट चीफ जस्टिस और सीएम का सम्मान करेगें। इसके बाद सीएम एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारियों से चर्चा करेगें। जबलपुर में ही डिनर करने के बाद सीएम रात को भोपाल रवाना होंगे।


जबलपुर के उमरिया गांव में प्रदेश की सबसे बड़ी गोशाला बन रही है। संभवतरू सीएम इस गोशाला का भूमि पूजन भी कर सकते हैं। बता दें कि करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से उमरिया में गोशाला तैयार की जा रही है, जिसमें 6 हजार से अधिक गो वंश को एक साथ रखने की व्यवस्था की जाएगी। यहां छोटे-बड़े गो वंश के लिए 33 शेड बनाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE