BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 2:41 pm
NEWS : सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से जुडे़ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। सांसद जोशी ने गडकरी को संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में अभी स्वीकृत किये गये रिंग रोड़ के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा की इससे कोटा की तरफ से आने वाले वाहनों को भीलवाड़ा की तरफ जाने में काफी सुविधा मिलेगी एंव चित्तौड़गढ़ के लिये रिंग रोड़ भी बन जायेगा, जिससे शहर के मध्य से जाने वाले भारी भरकम एवं व्यस्ततम ट्राफिक से निजात मिलेगी।

 

इसके साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा विगत वर्षों में राजमार्गों को लेकर दी गयी सौगातों जैसे की सिक्स लेन, नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास को लेकर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सांसद जोशी ने बताया की आजादी के पश्चात से अब तक जितनी सड़कों का निर्माण केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि से नही हो पाया था, उससे कहीं ज्यादा सड़को का निर्माण विगत के 10 वर्षों के दौरान मोदी सरकार में हुआ हैं, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा हैं।


इसके अलावा सांसद जोशी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जुड़ी मांगों सें भी मंत्री गडकरी को अवगत करवाया जिस पर उन्होनें शीघ्र से उनको करवाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE