BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 2:48 pm
BIG NEWS : एमपीपीएससी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, इंदौर में लोक सेवा आयोग कार्यालय का किया घेराव, जानिए क्या है मांगे, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के खिलाफ सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। भंवरकुआं इलाके से शुरू हुई शुरू हुई अभ्यर्थियों की यात्रा लोक सेवा आयोग तक पहुंची। यात्रा में शामिल अभ्यर्थी अपनी मांगें और नारे लिखे बैनर लिए हुए हैं।


इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन 
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि 2019 की मुख्य परीक्षा (डंपदे) की कॉपियां दिखाई जाएं और मार्कशीट जारी की जाए। इसके अलावा एमपीपीएससी 2025 में राज्य सेवा में 700 और वन सेवा में 100 पदों के साथ नोटिफिकेशन जारी हो। 2023 राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए। 87/13 फॉर्मूला खत्म करके सभी परिणाम 100 प्रतिशत पर जारी किए जाएं। 


भर्ती प्रक्रिया में किया जाए सुधार
अभ्यर्थियों की मांगें हैं कि एमपीपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में सुधार होना चाहिए। सीजीपीएससी की तरह मुख्य परीक्षा की कॉपी जांची जाए। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के नाम, कैटेगरी और सरनेम को छिपाकर वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो पाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE