BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 2:56 pm
KHABAR : आदतन अपराधी भोला पाटीदार पर रासुका की कार्रवाई, दो दिन पहले युवक को मारा था चाकू, पुलिस ने जुलूस निकाला, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मालीकुआं क्षेत्र में दूध बांट रहे युवक को चाकू मारने वाले आदतन अपराधी भोला पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रासुका की कार्रवाई करते हुए उसका जुलूस निकालकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।


16 दिसंबर की रात माणकचौक थाने के मालीकुआ क्षेत्र में कुआझागर निवासी अजय (30) पिता मुन्नालाल पाटीदार दूध बांट रहा था। यहां एक कार सड़क पर खड़ी थी। अजय ने साइड देने को कहा। भोला पाटीदार अपने साथियों के साथ कार से उतरा और चाकू से हमला किया। अजय की शिकायत पर भोला और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया। मंगलवार रात भोला उर्फ मोनू पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया गया।


आदतन अपराधी है भोला
भोला पाटीदार आदतन अपराधी है। आए दिन शहर में लोगों से विवाद कर चाकूबाजी की घटना को अंजाम देता है। 16 दिसबंर को चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने के कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।


पुलिस ने की रासुका की कार्रवाई
एसपी अमित कुमार ने चाकूबाजी करने वाले आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में भोला उर्फ मोनू पाटीदार पर रासुका की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया- चाकूबाजी की घटना में भोला के अन्य साथियों भय्यू उर्फ हितेश पिता सीताराम साहू निवासी राजीव नगर रतलाम, दक्ष पाटीदार निवासी लोकेंद्र नाथ मंदिर हरमाला रोड रतलाम, पवन उर्फ काला निवासी हरिजन बस्ती रतलाम की तलाश की जा रही है। आरोपी भोला पाटीदार को भेरुगढ़ जेल भेजा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE