BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 3:28 pm
BIG REPORT : महिला के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मामला, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार, खाते में आई थी 25 लाख की राशि, इतना परसेंट मिला था कमीशन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला के साथ हुई करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खाते में 25 लाख रुपए की राशि आई थी। जिसमें से उनको 3 लाख कमीशन पर खाता उपलब्ध करने की राशि मिली थी। पुलिस इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
  

मामले में जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश में रहने वाले मनोज और आगम नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी होलसेल का व्यापार करते हैं। बताया जा रहा है कि, 3 लाख कमीशन उन्हें खाते में आई हुई राशि पर मिला था। जिसमें 25 लाख रुपए की राशि मनोज नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांजैक्शन हुए थे। ये वही मामला है जिसमें कारोबारी महिला से एक करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी हुई थी।


उसी की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई है। अभी तक पुलिस अन्य 11 आरोपियों को भी बैंक अकाउंट के माध्यम से ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरी वारदात में बताया जा रहा है कि टेलीग्राम के माध्यम से लुभाने ऑफर देकर युवाओं को फसाया जा रहा है और उनके बैंक अकाउंट का ऑनलाइन ठगी में उपयोग किया जा रहा है।


पुलिस भी साफतौर पर कह रही है कि इस तरह से किसी को भी अपना बैंक अकाउंट उपलब्ध न कराया जाए। नहीं तो आप पर अपराधिक प्रकरण दर्ज हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE