खरगोन। मुख्यालय स्थित नगर पालिका के सीएमओ एम आर निगवाल ने एक ठेकेदार पर में गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में सीएमओ सहित नगरपालिका अधिकारी- कर्मचारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। कर्मचारियों ने शासकीय कार्य मे बाधा की कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली पहुंचे नगरपालिका कर्मी रमेश कटारिया, मुकेश सोनी ने बताया सोमवार शाम ठेकेदार मोहन राठौर जो अपने आप को भाजपा नेता कहता है, वह सीएमओ कक्ष में आया और अपने किसी ठेका कार्य के वर्क आदेश जारी करने की बात को लेकर बहस करने लगा। सीएमओ ने उक्त कार्य की जांच प्रक्रिया जारी होने की बात कही जिस पर राठौर भड़क गया और अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गया, वहां मौजूद प्रभारी राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ने बीच बचाव किया नही तो वह मार देते। इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। मामले में थाना प्रभारी बीएल मण्डलोई ने बताया सीएमओ सहित कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है। शिकायत में एक पेनड्राइव भी दिया है।