BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 3:41 pm
BIG NEWS : इंदौर में ऑनलाइन सट्‌टे में पकड़ाए आरोपियों ने किया खुलासा, देशभर में 13 बैंक खाते, 25 मोबाइल नंबर मिले, वर्चुअल नंबर से कम्युनिकेशन के सबूत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने कनाड़िया के मानवता नगर में एक मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को पकड़ा था। इस मामले में क्राइम ब्रांच को विभिन्न राज्यों के 13 बैंक खातों का पता चला है। साथ ही 25 मोबाइल नंबर मिले हैं, इनकी डिटेल निकाली जा रही है।


ये जानकारी इस मामले में पकड़ाए 8 आरोपियों से रिमांड पर हुई पूछताछ में सामने आई है। इनसे 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 बैंक खातों की पासबुक जब्त की गई थी। करोड़ों का हिसाब मिला था।


एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह 13 बैंक खाते उत्तरप्रदेश (पश्चिम), महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, दिल्ली के पाए गए हैं। इन खातों की केवाईसी और खाता धारक की जानकारी निकली जा रही है।


रॉक एक्सचेंज की 4 वेबसाइट के डोमेन सर्वर और आईपी एड्रेस की जानकारी पता कर रहे हैं। गैम्बलिंग में प्रयोग होने वाले 26 मोबाइल नंबर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड के हैं। लोकेशन से इनकी जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपी डेनियल के वर्चुअल नंबर से कम्युनिकेशन करता था, इसकी भी जांच जारी है।


मंदसौर के ये आरोपी पकड़ाए थे
परीक्षित लोहार (26) निवासी ग्राम दलौदा, जिला मंदसौर, रोशन लालवानी (20), विजय विश्वकर्मा (22), अभिषेक यादव (26), रुचित सिंह(25), राजेश कोतक (19), प्रफुल्ल सोनी (29), महेंद्र सिंह (28) सभी जिला मंदसौर के रहने वाले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE