सतवास। तहसील सतवास के नगर परिषद लोहारदा में नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोलां उन्होंने आरोप लगाया नगर परिषद में फर्जी बिल बनाकर राशि का अन्य मदो में उपयोग किया जा रहा हैं। परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है। नगर में गंदगी की भरमार है परिषद में सफाई कर्मियों की संख्या अधिक होने के बाद भी नगर परिषद के आसपास ही गंदगी व्याप्त है। नगर में विकास कार्य अधूरे हैं, राशि को लेकर अनियमितता है। सीएमओ से किसी संबंध में जानकारी पूछी जाती है तो सीएमओ बताना उचित नहीं समझते हैं। सफाई गाड़ियां भी कई दिनों से सुधरने को गई है जिसका कोई अभी तक पता नहीं है।