आगर। उज्जैन लोकायुक्त इकाई ने आवेदक प्रेमचंद की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने रिश्वत की राशि के साथ कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल थाना नलखेड़ा को गिरफ्तार किया है।
आवेदक ने बताया कि मेरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री मेघा 16/11/24 को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27/11/24 को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपूर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया। मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19000/- और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और बघेल अभी 10000/- रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 18/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000/- रूपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है।
ट्रेप दल सदस्य-
डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा।