BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 4:37 pm
KHABAR : अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनासा पवन बारिया ने पांच पीडित परिवारों को स्वीकृत की लाखों रूपये की आर्थिक सहायता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनासा पवन बारिया ने राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत पांच पीडित परिवारों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम मनासा द्वारा ग्राम घोटा पिपलिया निवासी ओमप्रकाश गायरी 29 मार्च 2024 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक की वारिस माता सीताबाईको 4 लाख रूपयेकी आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम बिलवास निवासी भगवान भील 17 जून 2024 को तालाब में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस पत्नि भुलीबाईको 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

साथ ही ग्राम करमदी तहसील मनासा निवासी मदन पिता हाथी गुर्जर की गांधी सागर के बेकवाटर में 28 मई 2024 को डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस पिता हाथी पिता प्रभुलाल गुर्जर को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है।

एसडीएम मनासा द्वारा ग्राम बासनिया निवासी सुरेश पिता पन्‍नालाल भील की 16 अगस्‍त 2020 को सर्पदंश से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक सुरेश की वारिस माता मोतियाबाई पति धन्‍नालाल भील को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। इसी तरह नयामालाहेडा निवासी अभिषेक पिता चोथमल मेघवाल की 29 जुलाई 2024 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस माता उषा बाई पति चौथमल निवासी मुकुंदपुरा जिला खरगोन हाल मुकाम नयामालाहेडा को 4 लाख रूपये की आ‍र्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई हैं। 

ज्ञातव्‍य हो कि संबंधित तहसीलदार द्वारा पीडित परिवारो को आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम को प्रस्‍तुत किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE