मंदसौर। अभिषेक आनंद (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में एवं हेमलता कुरील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं राजाराम धाकड़ एस.डी.ओ.पी. गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ व टीम ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए गेहूं को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.12.24 को फरियादी रूपचन्द पिता पुरालाल विश्वकर्मा उम्र 56 साल निवासी पुराना बस स्टेण्ड भानपुरा ने रिपोर्ट किया कि मेरे ट्रक अशोक लिलेण्ड 14 चक्के ट्रक क्रं. आरजे 09 जीसी 5305 मे नाकोडा ट्रेडिंग कम्पनी बोलिया से गेंहु के कुल 579 कट्टे वजन करीबन 33 टन 300 किलोग्राम लोड कर वाहन को ग्राम बोलिया से दाहोद मंडी गुजरात ले जाने हेतु लोड कर चालक ईश्वरसिंह को रवाना किया था बाद ईश्वरसिंह ने बताया कि में रात्रि में शामगढ रोड गरोठ पर वाहन खडा करके में खाना खाने घर चला गया था। सुबह आकर देखा आईसर ट्रक में गेंहु के 31 कट्टे वजन करीबन 18 क्विंटल 30 किलोग्राम कम थे रिपोर्ट पर से थाना गरोठ पर अपराध क्रं. 500/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
अपराध मे दौराने विवेचना के मुखबीर सुचना से आरोपी ईश्वरसिह पिता हुकुम सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 24 साल निवासी आनीया थाना पीडावा जिला झालावाड राजस्थान व श्रवण सिंह पिता राम सिंह सौंधिया राजपूत उम्र 22 साल निवासी खजुरी दौडा को गिरफ्तार किया गया व आरोपीगण से घटना में चोरी गया मश्रुका इण्डस्ट्रीयल एरीया गरोठ से कुल 31 कट्टे गेहूं की कीमती 45750 रुपये बरामद किया गये।
जप्त सामग्री -
31 कट्टे गैहु के किमती 45750 रुपये बरामद।
गिर0 आरोपी का नामरू
- ईश्वरसिह पिता हुकुमसिह सोधीया राजपुत उम्र 24 साल निवासी आनीया थाना पीडावा जिला झालावाड
- श्रवण सिह पिता रामसिह सोधिया राजपुत उम्र 22 साल निवासी खजुरी दौडा।
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि मनोज महाजन, सउनि लक्ष्मीलाल जोशी, प्र. आर. 47 चतरसिह देवडा आर 110 रामकरण गुर्जर, आर. 348 संजय, आर 810 पंकेश कुमावत आर. 244 बाबुलाल का सराहनीय योगदान रहा।